सिंगर गुरु रंधावा 30 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। गुरु रंधावा इंटरनेट सेंसेशन हैं। उनके गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। उनके गानों को यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिलते हैं। गुरु रंधावा काफी लंबे समय से इंडस्ट्री में बने हुए हैं। वे इंटरनेशनल स्टार पिट बुल संग भी नजर आ चुके हैं।
वही, शाहरुख खान का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें दोस्तों और परिवार के अलावा पूरी दुनिया में फैले उनके चाहने वालों की तरफ से जन्मदिन की बधाई मिल रही है। सिंगर गुरु रंधावा ने भी एक स्पेशल वीडियो के साथ शाहरुख को B’day विश किया।

गुरु रंधावा ने शाहरुख खान की फिल्म ‘वीर-जारा’ के फेमस सॉन्ग ”मैं यहां हूं’ पर डांस करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। ब्लैक स्टाइलिश जैकेट और आंखों पर काला चश्मा लगाए गुरु ने शाहरुख के जाने-पहचाने डांस स्टेप को फोलो किया।
उन्होंने शाहरुख को B’day विश करते हुए ये वीडियो एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘यह मेरे लिए बहुत ही स्पेशल वीडियो है और मैं इसे शाहरुख सर को डेडिकेट कर रहा हूं’।