1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. श्वेता तिवारी और बेटी पलक पूल में चिल करती आई नजर, फोटो हुई वायरल

श्वेता तिवारी और बेटी पलक पूल में चिल करती आई नजर, फोटो हुई वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
श्वेता तिवारी और बेटी पलक पूल में चिल करती आई नजर, फोटो हुई वायरल

मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस पूल में पोज देती नजर आ रही हैं।

अपनी इन तस्वीरों को श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रही है। पूल में श्वेता तिवारी का ग्लैमरस अंदाज देख फैंस के साथ-साथ टीवी कलाकार भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CGjp5V_J_if/

श्वेता तिवारी अपनी तस्वीरों में पूल में एंजॉय करती नजर आ रही हैं। ब्लैक गॉगल्स के साथ उनका लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए श्वेता तिवारी ने लिखा, “जब भी शक में हो तो, स्विम कर आओ…”

उनकी इन फोटो पर कमेंट करते हुए टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा, “हमेशा ही हॉट…” वहीं, बिग बॉस 4 के उनके को-कंटेस्टेंट अश्मित पटेल ने भी श्वेता तिवारी की फोटो पर कमेंट किया। उनहोंने लिखा, “मैं भी स्विम करने के लिए बेताब हूं…” कलाकारों के अलावा फैंस भी श्वेता तिवारी की जमकर तारीफें कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CGEdL1VJeVH/

बता दें कि श्वेता तिवारी के अलावा उनकी बेटी पलक तिवारी भी अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं. अपनी मम्मी की तरह ह वह भी स्विमिंग पूल में पोज करती हुई दिखाई दीं। पलक तिवारी ने भई अपनी कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उनके स्टाइल को लेकर लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. फोटो में पलक तिवारी ब्लैक टॉप और ब्लू जींस में नजर आ रही हैं।

इससे इतर श्वेता तिवारी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों सोनी टीवी पर आने वाले शो ‘मेरे डैड की दुल्हन’ में नजर आ रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...