कोरोना संक्रमण काल में भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत में कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में रोजगार की स्थिति को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है।
देश में लगभग 40 मिलियन से ज्यादा लोगों को नौकरियों से हाथ धोने पड़े। काम न होने के कारण कंपनियां अपन कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रही हैं।
रोजगार न होने के कारण देश की एक आबादी की आजीविका पर बेहद बुरा असर पड़ा है। लेकिन अब धीरे-धीरे सबकुल पटरी पर आने लगा है।
प्रवासियों और दिहाड़ी मजदूरों ने फिर से काम की तलाश शुरू कर दी है और इसमें उनकी मदद करेगा ‘Shramik Bandhu App’। इस ऐप की मदद से प्रवासियों और दिहाड़ी मजदूरों को नौकरी ढूंढने में मदद मिलेगी।
दिल्ली के ई-मोबिलिटी के सह-संस्थापक विकास बंसल ने पृषिटेक के डायरेक्टर शैलेश डंगवाल के साथ मिलकर COVID 19 के कारण बेरोजगारी झेल रहे लोगों की सुविधा के लिए ‘Shramik Bandhu App’ लॉन्च किया है।
इस ऐप में कुश व अकुशल सभी श्रमिकों के लिए रोजगार ढूंढने में मदद की जाएगी।
खास बात है कि इसमें किसी एक कैटेगरी नहीं बल्कि मैनुफैक्चरिंग, निर्माण, अस्पताल, परिधान, चमड़ा, विद्युत, स्टील और ऑमोबाइल सेक्टर जैसी कई कैटेगरीज शामिल हैं। इनमें श्रमिक व दिहाड़ी कारपेंटर, मैसन, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, डोमेस्टिक हेल्प, गार्डनर और ड्राइवर आदि की नौकरी सर्च कर सकते हैं।