1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. श्रद्धा कपूर इच्छाधारी नागिन का रोल निभाती आएगी नजर, फैंस ने यूं दिया रिएक्शन

श्रद्धा कपूर इच्छाधारी नागिन का रोल निभाती आएगी नजर, फैंस ने यूं दिया रिएक्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
श्रद्धा कपूर इच्छाधारी नागिन का रोल निभाती आएगी नजर, फैंस ने यूं दिया रिएक्शन

टेलीविजन पर नागिन की पॉपुलैरिटी से तो सभी वाकिफ हैं। बता दें, अब बड़े पर्दे पर श्रद्धा कपूर इच्छाधारी नागिन का रोल निभाते दिखने वाली हैं।

फिल्म को निखिल द्विवेदी प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि निर्देशन का जिम्मा लिया है विशाल फुरिया ने। फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी। श्रद्धा कपूर इस trilogy को लेकर बेहद उत्साहित है।

श्रद्धा ने इस फिल्म की जानकारी देते हुए लिखा- “स्क्रीन पर नागिन का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मैं श्रीदेवी मैम की ‘नागिन’ और ‘निगाहें’ की बहुत बड़ी फैन रही हूं और इसी को देखते हुए बड़ी हुई हूं। मैं हमेशा से इस तरह का किरदार निभाना चाहती थी जिसकी जड़ें भारतीय लोककथाओं से जुड़ी हों।”

कोई शक नहीं कि यह काफी दिलचस्प होने वाला है। सालों बाद कोई लीड एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर नागिन बनती नजर आने वाली हैं। श्रीदेवी को उनके रोल के लिए आज तक याद किया जाता है। ऐसे में श्रद्धा कपूर के लिए यह एक चुनौती और मौके से कम नहीं।

अब अगर नागिन फ़िल्मों की बात करें तो इस थीम पर हिंदी सिनेमा में कई फ़िल्में आ चुकी हैं और इनमें कई जाने-माने कलाकार काम कर चुके हैं, मगर सबसे अधिक लोकप्रिय 1976 में आयी नागिन है, जिसमें उस दौर के कई बड़े कलाकारों ने काम किया।

इनमें सुनील दत्त, जीतेंद्र, फ़िरोज़ ख़ान, संजय ख़ान, रेखा और मुमताज़ जैसे कलाकार शामिल हैं। रीना रॉय ने नागिन और जीतेंद्र ने नाग का किरदार निभाया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...