1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़, खराब पेस्टी की शिकायत पर पल्ला झाड़ते नजर आया दुकानदार

ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़, खराब पेस्टी की शिकायत पर पल्ला झाड़ते नजर आया दुकानदार

उन्होंने बताया कि पेस्टी के ऊपर का बटर हिस्सा इतना बेकर था कि कोई भी इसे खा नहीं सकता था। शिकायत करने पर केकवाला दुकानदार ग्राहक को समझाते हुए नजर आया।

By: Naredra 
Updated:
ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़, खराब पेस्टी की शिकायत पर पल्ला झाड़ते नजर आया दुकानदार

बड़वानी जिला मुख्यालय स्थित शहर के कारंजा में दुकानदार लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ताजा मामला शहर में केकवाला के नाम से संचालित दुकान का है जहां पर खराब पेस्टी की शिकायत देखने को मिली है। पीड़ित ग्राहक सचिन नावड़े ने दुकानदार से दुकान पर जाकर खराब पेस्टी दिए जाने की शिकायत की।

इस दौरान ग्राहक सचिन नावड़े ने बताया कि वे कारंजा चौराहे पर स्थित केकवाला दुकान से तीन पेस्टी लेकर गया था। घर जाकर पता चला कि दुकानदार ने खराब पेस्टी पकड़ा दी। उन्होंने बताया कि पेस्टी के ऊपर का बटर हिस्सा इतना बेकर था कि कोई भी इसे खा नहीं सकता था। हॉलाकि शिकायत करने पर केकवाला दुकानदार ग्राहक को समझाते हुए नजर आया।

इस मामले में दुकानदार जवाब देने से बचते नजर आया और ग्राहक को गर्मी के मौसम का हवाला देते हुए पेस्टी खराब होने के बात कहते हुए पल्ला झाड़ते हुए नजर आया। हालांकि ग्राहक ने इसकी शिकायत प्रशासन से खराब पेस्टी के सेम्पल लेकर केक वाला दुकान पर कार्रवाई की बात कही।

बड़वानी से संवाददाता लोकेश दावदे की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...