1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. शफाली जरीवाला मीका सिंह के साथ रोमांस करती आई नजर, फोटो हुई वायरल

शफाली जरीवाला मीका सिंह के साथ रोमांस करती आई नजर, फोटो हुई वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शफाली जरीवाला मीका सिंह के साथ रोमांस करती आई नजर, फोटो हुई वायरल

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में अपने फैन्स को बताते रहते हैं। इस बार मीका सिंह की बिग बॉस 13 में धमाल मचा चुकीं शेफाली जरीवाला के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिन्हें देख उनके फैन्स चौंक गए हैं।

वही, शेफाली जरीवाला ‘कांटा लगा’ गाने से लोगों को अपनी अदाओं का दीवाना बना चुकी हैं। बीते साल ‘बिग बॉस’ में भी उन्हें लोगों का खूब प्यार मिला। अब वह फैन्स के लिए कुछ धमाकेदार लेकर आ रही हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि उनके साथ ये धमाका मीका सिंह करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बोल्ड तस्वीरें छाई हुई हैं।

शेफाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मीका सिंह के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें वह चाकू लिए नजर आ रही हैं साथ में मीका हैं। शेफाली ने साथ में कैप्शन दिया है, मार दिया जाए… कि छोड़ दिया जाए? उनके हैशटैग्स हैं #होठों पे बस और शायद वह नए गाने की तरफ इशारा कर रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, शेफाली ने बताया कि उनकी मीका सिंह से दोस्ती 15 साल पुरानी है। वे साथ मिलकर फैन्स के लिए कुछ अच्छा लाना चाहते थे। इस पर काफी टाइम से प्लान कर रहे थे। लॉकडाउन की वजह से चीजें रुक गई थीं।

बिग बॉस 13 के घर से निकलने के बाद लॉकडाउन लग गया था। जिसकी वजह से हम साथ में कुछ ला नहीं पाए। अब हम साथ में कुछ नया लेकर आने वाले हैं।

आपको बता दें कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला को बिग बॉस 13 से खूब नाम मिला है। शो में उनका स्टाइल फैन्स को बहुत पसंद आया है। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स के लिए आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...