1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. शनाया कपूर का क्यूट वीडियो हुआ वायरल, सड़क पर यूं डांस करती आई नजर

शनाया कपूर का क्यूट वीडियो हुआ वायरल, सड़क पर यूं डांस करती आई नजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शनाया कपूर का क्यूट वीडियो हुआ वायरल, सड़क पर यूं डांस करती आई नजर

एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने हाल ही में अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्हें फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स ने भी ढ़ेरों बधाइयां दीं। वहीं, अनन्या पांडे की मॉम भावना पांडे ने भी शनाया कपूर को विश किया है।

हालांकि, उन्होंने बेहद ही अनोखे अंदाज में शनाया को जन्मदिन की बधाई दी है। दरअसल, भावना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शनाया और अनन्या के बचपन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शनाया और अनन्या सड़क पर डांस करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शनाया कपूर और अनन्या पांडे प्रीति जिंटा के गाने ‘इट्स द टाइम टू डिस्को’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में शनाया और अनन्या प्रीति के स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश करती हुई भी नजर आ रही हैं। भावना ने शनाया के बर्थडे पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी 21 बर्थडे डार्लिंग शनाया। तुम्हारा यह दिन और साल प्यार और खुशियों से भरा हो।”

भावना पांडे के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, अनन्या पांडे की तरह शनाया ने भी प्रिस्टीजियस ले बॉल डेस डेब्यूटेंट्स पेरिस में डेब्यू किया था।

शनाया कपूर ने अपनी कजन जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है। इससे इतर उन्हें अकसर अपनी बेस्ट फ्रेंड्स अनन्या पांडे और सुहाना खान के साथ देखा जाता है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...