बुरहानपुरः धारणी से ग्राम देड़तलाई लौट रहे एक बाइक सवार का बीती देर रात एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा देड़तलाई और भोकरबड़ी के बीच हुआ, इस हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए खकनार अस्पताल भिजवाया।
बताया जा रहा है कि घायल युवक ग्राम पिपरी का निवासी है। हालांकि, उसकी स्थिति को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बुरहानपुर से संवाददाता राजवीर राठौर की रिपोर्ट