1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. संजू बाबा का न्यू लुक आया सामने, फैंस का जमकर आया रिएक्शन, देखें

संजू बाबा का न्यू लुक आया सामने, फैंस का जमकर आया रिएक्शन, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संजू बाबा का न्यू लुक आया सामने, फैंस का जमकर आया रिएक्शन, देखें

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने फिल्मी बैकग्राउंड होते हुए भी अपनी खुद की एक खास पहचान बनाई है। एक्टर कई सारे विवादों से होते हुए गुजरे हैं और इसके बाद भी उन्होंने प्रशंसकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है।

संजय दत्त ने हाल ही में अपने फैंस को ये खुशखबरी दी थी कि उन्होंने लंग कैंसर के खिलाफ जंग जीत ली है और अब वो पूरी तरह ठीक हैं। बच्चों के जन्मदिन पर बाबा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि अब वो पूरी तरह स्वस्थ हैं।

अब कैंसर को हराने के बाद बाबा ने अपना लुक भी बदल लिया है। संजय दत्त का ये नया लुक उनके हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। नए लुक में बाबा काफी कूल नज़र आ रहे हैं।

आलिम ने इंस्टाग्राम पर संजय दत्त की कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसके साथ उन्होंने ये भी बताया है कि इस लुक को कहते क्या हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिम ने संजय के बालों को प्लेटिनम ब्लोंड लुक दिया है।

फोटो में बाबा की दाढ़ी भी सफेद दिख रही है। वहीं ब्लू टी-शर्ट और आंखों पर काला चश्मा लगाए संजय दत्त इस लुक में काफी कॉन्फीडेंट और कूल लग रहे हैं।

बाबा मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में कैंसर अपना इलाज करवा रहे थे। लेकिन अब संजय दत्त पूरी तरह ठीक हैं और इस बात की जानकारी भी उन्होंने एक पोस्ट के जरिए ही दी।

एक्टर ने अपने पोस्ट में लिखा,’‘पिछले कुछ हफ्ते मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल समय रहा है। लेकिन जैसा कि कहा जाता है, भगवान अपने सबसे मज़बूत सिपाही को ही सबसे मुश्लिक लड़ाई देता है। अपने बच्चों के जन्मदिन के मौके पर मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने इस लड़ाई में जीत हासिल कर ली है। मैं अपने बच्चों और परिवार को सबसे अच्छा तोहफा स्वास्थ देने के लिए सक्षम हूं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की पिछली फिल्म सड़क 2 थी। फिल्म को फैन्स से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. इसकी एक बड़ी वजह स्टार किड्स को लेकर सोशल मीडिया पर चला भारी वरोध भी लिखा। इसके अलावा संजय दत्त नवंबर में फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म में वे यश के अपोजिट नजर आएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...