1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. संजय दत्त यूं कर रहे है दिवाली सेलिब्रेशन की प्लानिंग, फैमिली के साथ की फोटो की शेयर

संजय दत्त यूं कर रहे है दिवाली सेलिब्रेशन की प्लानिंग, फैमिली के साथ की फोटो की शेयर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संजय दत्त यूं कर रहे है दिवाली सेलिब्रेशन की प्लानिंग, फैमिली के साथ की फोटो की शेयर

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। बाबा ने अपनी अपमकिंग फिल्मों की शूटिंग भी शूरू कर दी है। इसी बीच बाबा शूटिंग से कुछ दिन का ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट करने सात समंदर पार जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, संजय दत्त दुबई जाकर अपने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट करेंगे। लॉकडाउन के बाद से संजय दत्त की पत्नी और दोनों बच्चे दुबई में ही रह रहे हैं, ट्रीटमेंट के दौरान कुछ वक्त के लिए मान्यता मुंबई आई थीं।

लेकिन फिर वो वापस बच्चों के पास दुबई चली गई थीं। संजय दत्त भी कुछ वक्त पहले ही अपने परिवार के साथ वक्त बिताकर दुबई से मुंबई वापस आए हैं। लेकिन अब बाबा फिर से दुबई जाएंगे और अपने परिवार के साथ वहीं दिवाली का जश्न मनाएंगे।

एक सूत्र के मुताबिक, ‘सजंय दत्त हर साल दिवाली पर बड़ी पार्टी करते हैं, लेकिन इस साल पैनडेमिक की वजह से उनका कोई ऐसा प्लान नहीं है। वो सिर्फ अपने परिवार के साथ ये त्यौहार सेलिब्रेट करेंगे। संजय दत्त इस वक्त सिर्फ अपने परिवार के साथ ही क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं’।

आपको बता दें कि संजय दत्त ने कुछ दिन पहले ही अपने बच्चों के जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस को ये जानकारी दी थी कि अब वो पूरी तरह से ठीक हैं।  बाबा का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चला था।

वर्क फ्रंट की बात करें संजय दत्त बैक-टू-बैक कई फिल्मो में नज़र आने वाले हैं। एक्टर फिलहाल ‘केजीएफ 2’ की शूटिंग कर रहे हैं इस फिल्म में वो अधीरा का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा संजय दत्त ‘पृथ्वीराज’ ‘शमशेरा’ और ‘भुज’ में भी नज़र आने वाले हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...