1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोहः समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल व सीएम, 103 छात्रों को देंगे उपाधि

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोहः समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल व सीएम, 103 छात्रों को देंगे उपाधि

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, स्वर्ण जयंती हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 177 छात्र लेंगे हिस्सा, राज्यपाल व मुख्यमंत्री होंगे शामिल।

By: Naredra 
Updated:
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोहः समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल व सीएम, 103 छात्रों को देंगे उपाधि

उज्जैनः सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह 30वां दीक्षांत समारोह कल यानि 17 मार्च को होगा। जिसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 177 विद्यार्थियों भाग लेंगे।

चयनित छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल

स्नातक यूजी और स्नातकोत्तर पीजी के चयनित छात्रों को गोल्ड मेडल दिये किये जाएंगे। मंगलवार को सुबह 11 बजे कार्यक्रम शुरू होगा, जो करीब दो घंटे चलेगा। बता दें कि पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वाले 88 शोधार्थियों में से 75 ने अब तक रजिस्ट्रेशन करवाया है। यूजी और पीजी के कुल 103 छात्रों ने समारोह में शामिल होने के लिए पंजीयन करवाया है। इनमे पीजी के 63 यूजी के 40 छात्र शामिल हैं। कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन को देखते कलेक्टर रौशन सिंह एसपी प्रदीप शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया।

अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को शहर के अन्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। शिप्रा विहार में बनने वाले गीता भवन का भूमि पूजन और नानाखेड़ा पर इंदौर की 56 दुकान की तर्ज पर बनाए गए फ़ूड कोर्ट का उद्घाटन भी करने का कार्यक्रम है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...