1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: सैम पित्रोदा के बयान एमपी सीएम मोहन यादव का तंज, जानें क्या कहा?

Loksabha Election: सैम पित्रोदा के बयान एमपी सीएम मोहन यादव का तंज, जानें क्या कहा?

Loksabha Election: सैम पित्रोदा के बयान पर देश मे सियासी घमासान मच गया है। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस ने घेरा है। मोहन यादव ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष देश की जनता से माफी मांगें।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

Loksabha Election: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के नस्लीय टिप्पणी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि उन्होंने अपने पद इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी जयराम रमेश ने दी है।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी के गुरु सैम पित्रोदा के बयान की निंदा करता हूं। सीएम ने कहा कि भारत देश में अनेकता में एकता है।

यही भारत की विशेषता है। यहां अलग भाषा, अलग भेष है। फिर भी अपना एकदेश है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े देश में हमारी शारीरिक रचना अलग-अलग हो सकती है, लेकिन उसमें यह भाव लाना कि एक क्षेत्र दक्षिण अफ्रीका है। यह बहुत निंदनीय बात है। मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष को इस बयान के प्रति सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को सैम पित्रोदा से इस्तीफा लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा यह भावना प्रकट करती आई है, जिसके खिलाफ जनता में बहुत आक्रोश है। कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगना चाहिए।

दरअसल, कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा भारत के विविधतापूर्ण संस्कृति पर अपना विचार रख रहे थे। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उत्तर भारत के लोग तो सफेद गोरे जैसे नजर आते हैं, जबकि पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे दिखते हैं। इस बयान में आगे पित्रोदा ने कहा कि दक्षिण भारतीय लोग अफ्रीकी जैसे और पश्चिम भारत के लोग अरब के लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने आगे कहा था कि भारत जैसे विविधता वाले देश में फिर भी सभी एक साथ रहते हैं।

यह कहा था सैम पित्रोदा ने
एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा था कि ‘हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं, जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों जैसे और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी बहन-भाई हैं।

‘ पित्रोदा ने कहा कि भारत में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं, लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के लोग 75 वर्षों तक एक सुखद वातावरण में रहे हैं, कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं। बता दें, इस बयान का मामला गरमाने के बाद सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

कांग्रेस ने बयान से किया किनारा
इससे पहले जयराम रमेश ने कहा, “सैम पित्रोदा ने भारत की विविधताओं की जो उपमाएं दी हैं, वह गलत और अस्वीकार्य है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है.”

पीएम मोदी ने बनाया मुद्दा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को तेलंगाना के वारंगल में जनसभा के दौरान पित्रोदा के बयान पर प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने कहा, “आज मैं बहुत गुस्से में हूं। लोग मुझे गाली दें तो मैं गाली सह लेता हूं; लेकिन शहजादे के फिलॉसफर ने इतनी बड़ी गाली दी है कि मेरे मन में गुस्सा भर गया है। क्या मेरे देश में चमड़ी का रंग देखकर लोगों की योग्यता तय होगी। चमड़ी के रंग का खेल खेलने का हक शहजादे को किसने दिया है? संविधान सिर पर लेकर नाचने वाले लोग मेरे देश का अपमान कर रहे हैं।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...