1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. परिणीति चोपड़ा बनी साइना नेहवाल , पहचानना भी हो रहा मुश्किल

परिणीति चोपड़ा बनी साइना नेहवाल , पहचानना भी हो रहा मुश्किल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
परिणीति चोपड़ा बनी साइना नेहवाल , पहचानना भी हो रहा मुश्किल

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन प्लेअर साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। अब फिल्म से साइना का एक लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साइना नेहवाल ने भी परिणीति का ये लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फोटो शेयर कर उन्होंने परिणीति को अपने जैसा बताया।

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने भी परिणीति का ये लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है. फोटो शेयर कर उन्होंने परिणीति को अपने जैसा बताया। साइना नेहवाल ने तस्वीर रीट्विट करते हुए लिखा, ‘मेरे जैसी परिणीति चोपड़ा। #sainamovie.’ फोटो में परिणीति के लुक की बात करें तो वो छोटे बालों में हेयरबैंड लगाए दिख रही हैं। परिणीति के चेहरे पर खेल का जुनून साफ देखने को मिल रहा है। परिणीति का फेशियल एक्सप्रेशन बहुत कुछ बयां कर रहा है।

कुछ दिन पहले यह खबर थी कि परिणीति चोपड़ा नवी मुंबई के रामशेथ ठाकुर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आगामी बायोपिक ‘साइना’ की शूटिंग व अभ्यास के लिए पूरे 15 दिन बिताएंगी।

ऐसा वह अपने यात्रा के समय में कटौती के मद्देनजर करेंगी। परिणीति ने कहा कि साइना नेहवाल की जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग के लिए बैडमिंटन खेल में सुधार करना उनके लिए महत्वपूर्ण है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...