1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. एंटीलिया केस का मास्टरमाइंड सचिन वाज़े महाराष्ट्र पुलिस सेवा से बर्खास्त, पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश

एंटीलिया केस का मास्टरमाइंड सचिन वाज़े महाराष्ट्र पुलिस सेवा से बर्खास्त, पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एंटीलिया केस का मास्टरमाइंड सचिन वाज़े महाराष्ट्र पुलिस सेवा से बर्खास्त, पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

मुंबई: मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र की सरकार उस वक्त हिलने लगी थी, जब मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के सामने एक विस्फोटक से भरी कार बरामद हुई थी। इस मामले में मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे मुख्य आरोपी बना है। मंगलवार को महाराष्ट्र पुलिस ने वाजे को बर्खास्त कर दिया। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने वाजे की बर्खास्तगी को लेकर आदेश जारी कर दिया। वाज़े को महाराष्ट्र ATS ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इस मामले की जांच NIA कर रही है।

महाराष्ट्र पुलिस ने API सचिन हिंदुराव वाज़े को पुलिस सेवा से बर्खास्त करने से पहले निलंबित कर दिया था। वाजे अंबानी के घर के पास विस्फोटक सामग्री से भरी कार खड़ी करने के मामले में संदिग्ध पाया गया था। इस केस में उसकी भूमिका सामने आने के बाद  महाराष्ट्र ATS ने उसे गिरफ्तार किया था।

इस मामले की जांच पहले मुंबई क्राइम ब्रांच के पास थी। लेकिन बाद में ये केस ATS के हवाले कर दिया गया था। एटीएस ने ही इस मामले में सचिन वाज़े की साजिश का खुलासा किया था। लेकिन केस की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के पास जाते ही पूरा मामला पानी की तरह साफ हो गया था।

आरोपी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे NIA ने कारोबारी मनसुख हिरेन की मौत का आरोपी भी बनाया है। जिसकी कार का इस्तेमाल वाज़े ने एंटीलिया के बाहर विस्फोटक छोड़ने के लिए किया था। शुरुआती जांच के बाद मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को भी हटा दिया गया था। उनकी जगह 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अफसर हेमंत नागराले को मुंबई पुलिस का नया कमिश्नर बनाया गया था।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सचिन वाजे को स्कॉर्पियो कांड में 13 मार्च को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 27 दिन लंबी पूछताछ में एनआईए को जिलेटिन विस्फोटक की छड़ों से भरी स्कॉर्पियो को अंबानी के आवास एंटीलिया के पास लावारिस हालत में खड़ी करने के पीछे की पूरी कहानी पता चली। एनआईए की टीम ने फिलहाल यह बात सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, वाजे की योजना कुछ बदमाशों को उठाकर उनका एनकाउंटर करने की थी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...