1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. शहर में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह, पेट्रोल पंप पर वाहनों की लगी कतारें

शहर में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह, पेट्रोल पंप पर वाहनों की लगी कतारें

पेट्रोल पंप संचालक ग्राहकों को समझाते रहे की पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में है इसके बावजूद ग्राहक मानने को तैयार नहीं थे।

By: Naredra 
Updated:
शहर में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह, पेट्रोल पंप पर वाहनों की लगी कतारें

बुरहानपुरः ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध के दौरान मध्य प्रदेश के अन्य शहरों की तरह बुरहानपुर में भी पेट्रोल खत्म होने की अफवाह जंगल की आग की तरह फैल गई। इसके बाद देर रात जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर दो पहिया वाहन चालकों का अपने-अपने वाहनों में अधिक मात्रा में पेट्रोल भरने के लिए भीड़ लग गयी। पेट्रोल पंप संचालक ग्राहकों को समझाते रहे की पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में है इसके बाद भी ग्राहक नहीं माने।

इस बीच जिला प्रशासन ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से यह बयान जारी किया कि बुरहानपुर जिले में पेट्रोल, डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है एवं इसकी आपूर्ति लगातार बनी हुई है। सभी पेट्रोल पंप से डीजल एवं पेट्रोल का वितरण सामान्य रूप से किया जा रहा है। सभी नागरिकों से आग्रह है कि पेट्रोल डीजल की स्थिति को लेकर किसी भी अफवाहों पर ध्यान ना दें एवं जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...