1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ट्रैक्टर में डीजल कम भरने पर मामला गरमाया, पंप संचालक के विरुद्ध कोतवाली में की शिकायत

ट्रैक्टर में डीजल कम भरने पर मामला गरमाया, पंप संचालक के विरुद्ध कोतवाली में की शिकायत

जब फरियादी व जयस कार्यकर्ता पेट्रोल पंप पर कम डीजल डालने की शिकायत लेकर पहुंचे तो पंप संचालक हाथ जोडक़र माफी मांगते नजर आए।

By: Naredra 
Updated:
ट्रैक्टर में डीजल कम भरने पर मामला गरमाया, पंप संचालक के विरुद्ध कोतवाली में की शिकायत

बड़वानी: शहर के राजघाट रोड स्थित पेट्रोल पंप पर खासा हंगामा हुआ। ट्रैक्टर में डीजल कम भरने की शिकायत लेकर पहुंचे युवाओं ने पंप संचालक के विरुद्ध जमकर रोष जताया। युवकों का आरोप था कि ट्रैक्टर चालक 2000 रुपए का डीजल भराने आया था, लेकिन पंप कर्मी ने 1500 रुपए का डीजल डाला। टेंक में कम डीजल पाए जाने पर फरियादी जयस कार्यकर्ताओं के साथ पेट्रोल पंप पहुंचा और शिकायत दर्ज की।

पेट्रोल पंप के मैनेजर अंकित भार्गव ने कहा कि आरोप निराधार हैं। हमारे यहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई। ऐसी बात थी तो संबंधित ने तत्काल शिकायत करना था, वो बाद में आकर शिकायत कर रहा है। जयस के कार्यकर्ताओं ने राजघाट रोड स्थित डाया भाई पेट्रोल पंप की डीजल डालने के नाम पर खुली लूट को लेकर शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई और थाना प्रभारी को शिकायती आवेदन सौंपकर जांच मांग की।

जब फरियादी व जयस कार्यकर्ता पेट्रोल पंप पर कम डीजल डालने की शिकायत लेकर पहुंचे तो पंप संचालक हाथ जोडक़र माफी मांगते नजर आए। जयस के पदाधिकारी सतीश डुडवे ने कहा पेट्रोल पंप पर इस प्रकार से कम पढ़े लिखे ग्रामीणों को कम डीजल डालकर लूटा जाता है?  इसलिए जिला आपूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पेट्रोल पंप पर जांच करने व सील करने की मांग करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...