उज्जैन के निपानिया में भारतीय किसान संघ द्वारा किया गया चक्काजाम आखिरकार ढाई घंटे बाद समाप्त हो गया। स्लॉट बुकिंग, सत्यापन और स्टॉल की समस्याओं को लेकर नाराज किसानों ने हाईवे जाम कर दिया था, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
स्थिति को संभालने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिला फूड अधिकारी शालू वर्मा भी करीब 2 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचीं और किसानों से चर्चा की। अधिकारियों द्वारा जल्द समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद किसानों ने जाम खोलने का निर्णय लिया। हालांकि किसानों ने साफ कर दिया है कि यदि जल्द ही समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ, तो आंदोलन दोबारा तेज किया जाएगा।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट