1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. रितेश देशमुख ने मम्मी की पुरानी साड़ी से बनवा लिए नए कपड़े, दिवाली पर वायरल हुआ Video

रितेश देशमुख ने मम्मी की पुरानी साड़ी से बनवा लिए नए कपड़े, दिवाली पर वायरल हुआ Video

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रितेश देशमुख ने मम्मी की पुरानी साड़ी से बनवा लिए नए कपड़े, दिवाली पर वायरल हुआ Video

दिवाली के मौके पर फैन्स के साथ-साथ बॉलवुड सितारों में भी गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। सेलेब्स इस मौके पर अपने-अपने फोटो शेयर कर रहे हैं और एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने भी एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में हमेशा की तरह उनका अंदाज दूसरे लोगों से जुदा है। रितेश देशमुख वीडियो में अपने दोनों बच्चों के साथ कुर्ता-पजामा पहने दिख रहे हैं। लेकिन खास बात यह है कि ये कपड़े उनकी मां की पुरानी साड़ी से बने हैं। रितेश देशमुख ने वीडियो में खुद इस बात की जानकारी दी है।

रितेश देशमुख ने दिवाली के मौके पर इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी मां साड़ी को हवा में लहराती हैं। और उसी रंग के कपड़े पहने रितेश देशमुख और उनके बच्चे दिख रहे हैं।

वीडियो को शेयर कर एक्टर ने लिखा: “मां की पुरानी साड़ी, बच्चों के लिए दिवाली के नए कपड़े। हैपी दिवाली.” रितेश देशमुख के इस वीडियो को शेयर किए हुए कुछ ही समय हुआ है, लेकिन अभी तक इस वीडियो को कई व्यूज मिल चुके हैं।

रितेश देशमुख के वीडियो पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज से भी लोगों का खूब दिल जीतते हैं।

हाल ही में वह अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ द कपिल शर्मा शो में नजर आए, जहां उन्होंने अपनी शादी से जुड़ी कई बातें बताईं। रितेश और जेनेलिया अकसर एक-दूसरे के साथ फोटो और वीडियो साझा करते हैं।

कुछ दिनों पहले एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह और उनकी पत्नी ने ऑर्गन्स दान करने का फैसला किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख आखिरी बार बागी 3 में नजर आए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...