फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर बीते दिनों एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया था, वही, उन्होंने एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा से बिना शर्त माफी मांग ली है। एक्ट्रेस द्वारा टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान की गई कुछ टिप्पणियों के खिलाफ ऋचा चड्ढा ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

आपको बता दे, ऋचा चड्ढा ने एक्ट्रेस पर 1 करोड़ 10 लाख के मानहानि का दावा ठोका था। ऋचा ने आरोप लगाया था कि एक टीवी इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने उन्हें झूठे मामले में घसीटा और उनके नाम को अपमानजनक ढंग से पेश किया था।
वही आज ऋचा चड्ढा और उनके बॉयफ्रेंड अली फजल इस समय मिस्र में छुट्टियां मना रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन डायरी से खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। अब, उन्होंने अली के साथ अपनी इवनिंग डेट की फोटो इंस्टाग्राम पर डाली हैं।
इस मौके पर वह बेहद खास परिधानों में दिख रही हैं। वह फोटो में बहुत सुंदर लग रही हैं। फोटो में अली चेक्ड डार्क पर्पल जैकेट के साथ प्रिंटेड शर्ट पहने दिख रहे हैं।
इसी महीने 15 तारीख को अली का जन्मदिन था। इस मौके पर उनकी प्रेमिका ऋचा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उनके प्रति अपनी भावानाएं जाहिर की थीं।