जब मैसेजिंग की बात आती है तो व्हाट्सएप्प भारत में सबसे पसंदीदा एप्प में से एक है। अगर बात सिर्फ़ मैसेज की करें तो व्हाट्सप्प पे आप वॉइस कॉल भी कर सकते हैं। वैसे तो व्हाट्सप्प में ऑडियो कॉल तो हो जाती है फ़िर भी अग़र कॉल को रिकॉर्ड करना हो तो बहुत बड़ी समस्या आ जाती है।
आज आप को बताने जा रहे हैं कि आप कैसे व्हाट्सएप्प की ऑडियो कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं।
आप किसी और फ़ोन का इस्तेमाल करके व्हाट्सप्प वॉइस कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं। आप कुछ स्टेप को फॉलो करके कर सकते हैं। सबसे पहले आप को अपने किसी और फ़ोन में या उसी फ़ोन में Voice Recorder एप्प को डाउनलोड करना पड़ेगा।
यह एप्प आप को रियल टाइम ट्रांसक्रिप्शन प्रदान करता है। आप को कॉल रिकॉर्ड करने के लिए सिर्फ़ “Record” बटन पे क्लिक करना पड़ेगा। उसके बाद यह एप्प आप की ऑडियो कॉल रिकॉर्ड करना शुरू कर देगा।
इसमें एक ख़ास बात यह है कि आप रिकॉर्डिंग के साथ साथ टेक्स्ट को भी एक साथ मिला सकते हैं। ध्यान दें कि ये एप्प केवल इंग्लिश भाषा को सपोर्ट करता है। और इसमें आप को वॉइस रिकॉर्ड करने के लिए फ़्री में 600 मिनट मिलते है।
नोट:- व्हाट्सएप्प एक एंड तो एंड मैसेजिंग सेवा है। जब भी आप किसी थर्ड पार्टी एप्प को सुनने की परमिशन दे तो आप उसका रिस्क भी खुद ले और ऐसे एप्प को परमिशन देने से पहले जरूर सोच ले क्योंकि कोई भी थर्ड पार्टी एप्प आप की डेटा को लीक कर सकता है।