1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. परीक्षा में पूछा गया सवाल “अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं”, यूनिवर्सिटी में विवाद, जांच के आदेश

परीक्षा में पूछा गया सवाल “अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं”, यूनिवर्सिटी में विवाद, जांच के आदेश

विवाद बढ़ने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन सक्रिय हो गया है। कुलसचिव अनिल शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं कुलपति अर्पण भारद्वाज ने परीक्षा नियंत्रक से जवाब तलब करते हुए बैठक बुलाई है।

By: Naredra 
Updated:
परीक्षा में पूछा गया सवाल “अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं”, यूनिवर्सिटी में विवाद, जांच के आदेश

उज्जैनः मध्य प्रदेश के उज्जैन में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के एक परीक्षा प्रश्न को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।  बीकॉम और बीसीए के पेपर में पूछे गए सवाल पर आपत्ति के बाद अब जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

फाउंडेशन पेपर में पूछे गए प्रश्न—‘अल्लाह के सिवा दूसरा कोई नहीं है’—को लेकर संगठनों ने विरोध दर्ज कराया है। इस मामले में पेपर सेट करने वाले प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

कुलसचिव ने दिए जांच के आदेश

विवाद बढ़ने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन सक्रिय हो गया है। कुलसचिव अनिल शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं कुलपति अर्पण भारद्वाज ने परीक्षा नियंत्रक से जवाब तलब करते हुए बैठक बुलाई है। फिलहाल विवादित प्रश्न को हटाने और छात्रों को वैकल्पिक अंक देने पर भी विचार किया जा रहा है।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...