1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. रणवीर सिंह और दीपिका बेहद खूबसूरत अंदाज में आईं नजर, तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

रणवीर सिंह और दीपिका बेहद खूबसूरत अंदाज में आईं नजर, तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रणवीर सिंह और दीपिका बेहद खूबसूरत अंदाज में आईं नजर, तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

शनिवार यानी 14 नवंबर को पूरे देश में धूमधाम से दिवाली का पर्व मनाया गया। कोरोना वायरस महामारी के बीच दीप का यह उत्सव रोशनी बिखेरता दिखा।

सिर्फ आम जनमानस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के सितारे कहे जाने वाले सेलेब्स ने भी भी अपनी खुशियां साझा की। कई सेलेब्स ने जमकर दिवाली मनाई और फोटो भी साझा की। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अभी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने-अपने इंस्टाग्राम से फोटो साझा की। इस फोटो में दोनों ट्रेडिशन लुक में दिख रहे हैं। रणवीर सिंह ने ऑरेंज करल का कुर्ता पहन रखा है। वहीं, दीपिका ने लाल रंग की साड़ी।

फोटो में दोनों हंसते हुए दिख रहे हैं। रणवीर के हाथों में घड़ी और दीपिका कानों में ज्वैलरी दोनों के लुक और क्लास दे रहा है। कुल मिलकार दोनों की जोड़ी जम रही है। इस फोटो को साझा करते हुए दीपिका और रणवीर ने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामानएं दी।

रणवीर सिंह ने लिखा- ‘ आप सब को दिवाली की हार्दिक शुभकामानाएं। हैप्पी दिवाली। आप सभी को रोशनी भरा प्यार।’ वहीं, दीपिका ने लिखा- ‘दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं’। ख़ास बात है कि 14 नवंबर को ही दोनों की मैरिज एनवर्सरी भी थी। इस दौरान भी दीपिका ने एक फोटो शेयर करते हुए रणवीर को विश किया। इस फोटो में दोनों ही सेलेब्स सफेद कपड़ों में दिख रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...