रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। वो नियमित अंतराल पर फैन्स के बीच वीडियो शेयर करती हैं।
अब नवरात्री के मौके पर उन्होंने रणबीर कपूर का एक वीडियो शेयर किया है, जो ,सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
https://www.instagram.com/p/CGbwLFugMsR/?utm_source=ig_embed
नीतू कपूर द्वारा शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर अपने हाथों में गिटार लिए माता की चौकी के सामने भजन गा रहे हैं।
रणबीर कपूर के इस वीडियो को शेयर कर मम्मी नीतू कपूर ने लिखा: “जय माता दी।” नवरात्री के मौके पर रणबीर कपूर के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
https://www.instagram.com/p/CFrPW_nhcS4/
इस वीडियो पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो क्लिप फिल्म ‘रॉकस्टार’ का है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मस्त्र’ है जिसमें वह अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।
बता दें कि नीतू कपूर ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। उन्होंने 8 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और 1966 में फिल्म सूरज के लिए डेब्यू किया था।
इसके बाद वह दो कलियां, पवित्र पापी, रिक्शावाला जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। 1973 से लेकर 1983 तक नीतू कपूर ने 50 फिल्मों में लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई थी। फिल्मों से इतर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं।
अप्रैल, 2020 में ऋषि कपूर के गुजर जाने के बाद से नीतू कपूर के लिए सब कुछ उतना आसान नहीं रहा. मुश्किल दौर से गुजरने के बाद एक्ट्रेस ने खुद को सम्भाला।
उन्होंने सोशल मीडिया पर ऋषि जी से जुड़ी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और समय-समय पर वे फैन्स संग पुरानी यादें भी साझा करती रहती हैं।