रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
राजस्थान : आपने सुना होगा कि प्रेम प्रसंग में लोग अपनी प्रेमिका को आसमान से तारे तोड़ लाने जैसे वादे करते हैं । इसी तरह राजस्थान से भी एक मामला सामने आया हैं । यहां प्रेमी ने तारे तोड़ कर लाने जैसा कोई वादा नहीं किया बल्कि अपनी गर्लफ्रैंड की चॅाकलेट खाने की जिद को पूरा करने के लिए चोर बन गया । प्रेमी ने चॅाकलेट के एक या दो पैकेट नहीं चुराए , पूरे 20 हजार की चॅाकलेट चुरा लाया ।
मामला राजस्थान के चित्रकूट का बताया जा रहा है । जहां एक गर्लफ्रैंड देर रात अपने ब्वॅायफ्रैंड अविनाश से चॅाकलेट खाने की जिद करने लगी । हालांकि, काफी मनाने के बाद भी गर्लफ्रैंड नहीं मानी । जिसके बाद युवक चॅाकलेट की तलाश में देर रात सड़क पर निकल पड़ा । लेकिन काफी देर कर तलाशने के बाद जब उस कोई दुकान नहीं मिली तो ब्वॅायफ्रैंड ने भी जिद पूरी करने के लिए चॅाकलेट चुराकर डेयरिंग दिखाने का फैसला लिया । फिर क्या था युवक ने एक दुकान का ताला तोड़ा और 20 हजार के चॅाकलेट चुरा लिए ।
दुकानदार के मुताबिक, उसकी दुकान से करीब 700 चॅाकलेट चोरी हुए हैं । उसका कहना है कि उसने फ्रीज में 5 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की करीब 700 चॅाकलेट रखी थी । साथ ही बताया कि आरोपी अविनाश को दुकान में चॅाकलेट से भरी फ्रीज होने की पहले से जानकारी थी । बता दें कि पुलिस ने आरोपी के पास से चॅाकलेट जब्त कर ली हैं, हालांकि, पांच कम मिली हैं । बताया जा रहा है कि आरोपी ने दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया था ।