1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. एकतरफा प्यार में आशिक बना हत्यारा, उतारा दो बच्चों को मौत के घाट, पूरी खबर पढ़कर सहम जायेगा दिल

एकतरफा प्यार में आशिक बना हत्यारा, उतारा दो बच्चों को मौत के घाट, पूरी खबर पढ़कर सहम जायेगा दिल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एकतरफा प्यार में आशिक बना हत्यारा, उतारा दो बच्चों को मौत के घाट, पूरी खबर पढ़कर सहम जायेगा दिल

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

पंजाब : कहते हैं न कि जब प्यार सिर चिढ़ कर बोलता है तो कुछ समझ नहीं आता । वहीं, जब प्यार एकतरफा हो तो यह और खतरनाक हो जाता है। इंसान इसमें कुछ भी कर सकता है । ऐसा ही एक मामला पंजाब के लुधियाना से सामने आया है । जहां एकतरफा प्यार करने वाले सिरफिरे आशिक ने महिला के बच्चों की हत्या कर दी । इतना ही नहीं खुद भी आत्महत्या कर ली ।

मामला लुधियाना के जमालपुर का है । जहां एक शख्स ने अपने पड़ोस में रहने वाले दो बच्चों को कमरे में बंद कर गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया । जिसके बाद आरोपी ने खुद भी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । दरअसल, आरोपी मृतक बच्चों की मां से एकतरफा प्यार करता था । साथ ही उसे एक साल से परेशान कर रहा था ।

पीड़ित महिला ने पूछताछ में बताया कि आरोपी शैलेंद्र उनके वेहड़े ( चॅाल ) में रहता था । पिछले एक साल से उसके पीछे पड़ा हुआ था । उसके मना करने पर जब वह नहीं माना तो महिला ने इसकी शिकायत अपने पति शिव शंकर से की । साथ ही वेहड़े के मालिक को भी मामले की जानकारी दी और मालिक ने उस शख्स को वहां से निकालने के लिए भी कहा ।

हालांकि, आरोपी ने वहां से चले जाने की बात पर कहा कि वह 13 मार्च को अपने गांव वापस लौट जाएगा । आरोपी शख्स के इस आश्वासन पर उसे तब तक रहने की इजाजत दे दी गयी । बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त की है, जब महिला शनिवार सुबह 9:30 बजे घऱ में झाड़ू लगा रही थी । उस दौरान आरोपी अचानक आ धमका और उसके बेटे रजनीश (8) व मनीष (5) को कमरे में ले गया और अंदर से बंद किया । बच्चों की मां ने शोर मचाना शुरू किया, लेकिन तब तक आरोपी ने दोनों बच्चों का गला काट दिया था । जिसके बाद आरोपी ने खुद भी कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...