टीकमगढ़ः जनपद के ग्राम पंचायत खजरी में अवैध शराब बिक्री की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। खासकर शासकीय हाईस्कूल के निकट समस्या विकट हो गई है।
स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि मुन्ना नामक व्यक्ति द्वारा संचालित शराब की दुकान से छात्र-छात्राओं और महिलाओं को परेशानी हो रही है। शराबी लोगों द्वारा अभद्रता की घटनाएं भी हो रही हैं।
आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन से अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। अवैध शराब बिक्री का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
टीकमगढ़ से संवाददाता मनीष यादव की रिपोर्ट