1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. प्रियंका चोपड़ा भतीजी के साथ क्वालिटी टाइम एंजोए करती आई नजर,वायरल हुई तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा भतीजी के साथ क्वालिटी टाइम एंजोए करती आई नजर,वायरल हुई तस्वीर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रियंका चोपड़ा भतीजी के साथ क्वालिटी टाइम एंजोए करती आई नजर,वायरल हुई तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना वायरस महामारी के बीच लॉस एंजिल्स में अपने पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इसके साथ ही वह अपने परिवार को काफी मिस कर रही हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

https://www.instagram.com/p/CGf-BrPDbUd/?utm_source=ig_embed

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट और विचारों को शेयर करती रही हैं। इस बीच उन्होंने अपनी भतीजी स्काई कृष्णा के साथ की एक तस्वीर शेयर की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा  ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनकी फोटो हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी भतीजी कृष्णा के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायर हो रही है।

फोटो में प्रियंका चोपड़ा चश्मा लगाकर जहां मोबाइल यूज करती हुई दिखाई दे रही हैं तो वहीं उनकी नन्ही भतीजी उनके पास सोती नजर आ रही है। इस फोटो को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें घर की याद भी आ रही है।

प्रियंका चोपड़ा  की इस फोटो पर उनके फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। फोटो में प्रियंका चोपड़ा और उनकी भतीजी का अंदाज काफी क्यूट लग रहा है। एक्ट्रेस ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “घर की याद आ रही है…” बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा अपनी भतीजी कृष्णा के साथ काफी तस्वीरें साझा कर चुकी हैं।

https://www.instagram.com/p/B_yUHIrj9zQ/?utm_source=ig_embed

कुछ दिनों पहले प्रियंका ने नन्ही भतीजी के साथ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें उनकी भतीजी एक्ट्रेस का मेकअप करती नजर आ रही थी। इस फोटो में भी प्रियंका और कृष्णा का क्यूट अंदाज देखने लायक था।

https://www.instagram.com/p/CEpbKoHjjd0/

प्रियंका चोपड़ा  के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही द व्हाइट टाइगर में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक्टर राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया है, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...