1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. बांदा जेल से फरार हुर कैदी, यहीं बंद है माफिया मुख्तार अंसारी

बांदा जेल से फरार हुर कैदी, यहीं बंद है माफिया मुख्तार अंसारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बांदा जेल से फरार हुर कैदी, यहीं बंद है माफिया मुख्तार अंसारी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

बांदा: यूपी की बांदा जेल से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो पुलिस को भी चैलेंज कर दी है। यहां से रविवार की देऱ शाम एक कैदी तमाम सुरक्षा व्यवस्था को आइना दिखाते हुए फरार हो गया। यह बांदा का वही जेल है, जिसमें पूर्वांचल का माफिया मुख्तार अंसारी बंद है। यूपी पुलिस पंजाब की रोपड़ जेल से अंसारी को बांदा लेकर आई थी। जिसके बाद से वह यहीं बंद है। अंसारी को बांदा जेल में लाने के बाद बाद दावा किया जा रहा था कि जेल की थ्री लेयर सुरक्षा चाक चौबंद है और यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।

इन सब दावों के बाद भी बांदा जेल की ट्रिपल लेयर सुरक्षा को धता बता कैदी जेल से गायब हो गया। कैदी के फरार होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन कैदी को ढ़ूढ़ने में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बांदा के मंडल जेल से रविवार देर शाम विजय आखर नाम का कैदी गायब हो गया, उसे इसी साल फरवरी महीने में जेल लाया गया था।

कयास लगाया जा रहा है कि रविवार की शाम करीब 7:30 बजे के आसपास यह कैदी जेल के अंदर से गायब हो गया। जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल अफसरों के साथ जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी भी जेल पहुंच गए और सभी कैदियों की गिनती कराई जा रही है।

इस मामले में डिप्टी एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि “बांदा जेल से एक कैदी मिसिंग है जिसका नाम विजय आखर है, यह बांदा जिले के ही थाना गिरवां के बरसड़ा बुजुर्ग गांव का रहने वाला था। जिसे इसी साल की 6 फरवरी को अपराध संख्या 21/21 के तहत आईपीसी की धारा 457 और 411 के अंतर्गत बांदा जेल लाया गया था। यह रविवार शाम 7:30 बजे से जेल के अंदर से मिसिंग है। जिसे ढूंढ़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...