उज्जैनः आपदा से निपटने के लिए युवाओं को तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया।जहां पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर होमगार्ड उज्जैन द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऑडिटोरियम में आपदा प्रबंधन जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। इस वर्कशॉप में 130 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जहां उन्हें बाढ़, भूकंप, आगजनी और मेडिकल इमरजेंसी जैसी स्थितियों से निपटने के तरीके सिखाए गए।
प्रशिक्षण के दौरान प्लाटून कमांडर शीला चौधरी ने आग और बाढ़ से बचाव की जानकारी दी, वहीं फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी गई। इसके अलावा भूकंप के दौरान बचाव, घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और सीपीआर देने जैसी जरूरी तकनीकों का भी अभ्यास कराया गया।
एसडीआरएफ टीम द्वारा आपदा से जुड़े उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिससे छात्रों को वास्तविक परिस्थितियों को समझने में मदद मिली।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट