आगर मालवाः चैत्र नवरात्रि को लेकर आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
मंदिर परिसर को आकर्षक साज-सज्जा से सजाया जा रहा है और विशेष विद्युत व्यवस्था भी की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जगह-जगह बेरिकेटिंग की गई है।
वहीं सुरक्षा कारणों से गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और श्रद्धालु सभामंडप से ही माता के दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं को सीधे दर्शन का अनुभव देने के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं।
श्रदालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।