1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पन्ना में भगवान राम के जन्मोत्सव की तैयारियां तेज,  राम नवमी पर शोभायात्रा होगी ऐतिहासिक

पन्ना में भगवान राम के जन्मोत्सव की तैयारियां तेज,  राम नवमी पर शोभायात्रा होगी ऐतिहासिक

इस दौरान विधायक ने 27 मार्च को आयोजित होने वाली शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और एकता का प्रतीक है।

By: Naredra 
Updated:
पन्ना में भगवान राम के जन्मोत्सव की तैयारियां तेज,  राम नवमी पर शोभायात्रा होगी ऐतिहासिक

पन्नाः भगवान श्रीराम के पावन जन्मोत्सव को लेकर पन्ना जिला भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा है। नगर में निकली भव्य प्रभात फेरी ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से शहर गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा ने प्रभात फेरी में शामिल होकर राम भक्तों का उत्साह बढ़ाया और तैयारियों का जायजा लिया।

इस प्रभात फेरी में भजन-कीर्तन, भगवा ध्वज और श्रद्धा की अलौकिक छटा देखने को मिली। नगर के विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं द्वारा फूलों की वर्षा कर स्वागत किया, वहीं जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण से पूरा माहौल भक्तिमय रहा।

इस दौरान विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने 27 मार्च को आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और एकता का प्रतीक है। उन्होंने जिले सहित नगर के सभी राम भक्तों से इस दिव्य आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का जीवंत चित्रण, भक्ति संगीत और विभिन्न धार्मिक मंडलियों की सहभागिता इस आयोजन को भव्य और दिव्य बनाएगी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...