1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. टीका बना नवजात के लिए काल, जन्म के अगले दिन हुई मौत…

टीका बना नवजात के लिए काल, जन्म के अगले दिन हुई मौत…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टीका बना नवजात के लिए काल, जन्म के अगले दिन हुई मौत…

फ़िरोज़ाबाद: फ़िरोज़ाबाद में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां समय से पहले टीका लगने से बच्चे की मौत हो गई है।

दरअसल, यूपी के फिरोजाबाद के अरांव ब्लॉक के गांव कपरावली निवासी पिंकी देवी पत्नी संदीप कुमार ने 17 दिसंबर को सैफई स्थित अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। नवजात का सैफई में एक बार टीकाकरण भी हो गया था। ओर दूसरा टीकाकरण दो फरवरी को होना था। पिंकी के पास सैफई अस्पताल से मिला टीकाकरण का कार्ड भी था जिस पर दो फरवरी लिखा था।

ये वारदात फिरोजाबाद जनपद के अरांव ब्लॉक में एएनएम (ऑक्सीलरी नर्स मिडवाइफ) के अस्पताल की है, जहां एक बच्चे का समय से पूर्व टीकाकरण कर दिया। जिसके बाद बुधवार देररात नवजात ने दम तोड़ दिया। इस मामले की खबर आते ही परिजनों ने एएनएम के खिलाफ थाना सिरसागंज में केस दर्ज करवाया है। अब नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए कमेटी गठित की है।

हालांकि बुधवार को ब्लॉक में आयोजित कैंप में स्वास्थ्यकर्मियों ने पिंकी को नवजात का टीकाकरण कराने के लिए बुलाया। यहां एएनएम की अंजू सक्सेना ने नवजात का टीकाकरण किया। इसके बाद बुधवार देररात नवजात ने दम तोड़ दिया। जैसे ही परिजन नवजात को लेकर गांव के चिकित्सक के पास पहुंचे, वहां नवजात को मृत घोषित कर दिया गया।

इस मामले में एएनएम के सीएमओ, डॉ. नीता कुलश्रेष्ठए ने कहा, मामला मेरे संज्ञान में आया है। जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। पोस्टमार्टम भी कराया है। दोनों रिपोर्ट से हकीकत पता चलेगी। लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...