डायरेक्टर और कोरियोग्राफर प्रभु देवा अपने रिलेशनशिप को लेकर एक बार सुर्खियों में आ गए हैं। चर्चा है कि उन्हें एक बार फिर प्यार हो गया है और वह जल्द ही दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं।
प्रभु देवा कुछ साल पहले विवाद होने के बाद अपनी पत्नी रामलता से अलग हो गए थे। ऐसे में बताया कि जा रहा है कि वह एक बार फिर से रिलेशनशिप में हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभु देवा अपनी इन दिनों कथित तौर पर अपनी भांजी को डेट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही उनसे शादी करने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि, इस मामले में प्रभु देवा और उनकी टीम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
प्रभु देवा इस समय सलमान खान की फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ का डायरेक्शन कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में हैं। इसके अलावा प्रभु साउथ की कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
बतौर एक्टर ‘पोन मनिकवेल’ प्रभु देवा की 50वीं फिल्म है। वह इस फिल्म में पहली बार पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे।
इससे पहले प्रभु देवा ने सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का निर्देशन किया था। इसमें सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। बता दें कि प्रभु ने सलमान के साथ पहली बार फिल्म वान्टेड में काम किया था। वह इस फिल्म का निर्देशन किया था।