1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. चेक पोस्टों को लेकर सियासत तेज, ट्रकों से जबरन वसूली का आरोप

चेक पोस्टों को लेकर सियासत तेज, ट्रकों से जबरन वसूली का आरोप

बुंदेला ने रीवा के सिकंदरा चेक पोस्ट की घटना का जिक्र करते हुए दावा किया कि यहां महिला अधिकारी के साथ मारपीट और बाद में हुए समझौते से भ्रष्टाचार की परतें उजागर होती हैं।

By: Naredra 
Updated:
चेक पोस्टों को लेकर सियासत तेज, ट्रकों से जबरन वसूली का आरोप

भोपालः मध्य प्रदेश में चेक पोस्टों को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने आरोप लगाया है कि राज्य में कई अवैध चेक पोस्ट अब भी चल रहे हैं, जहां RTO से जुड़े लोग ट्रकों से जबरन वसूली कर रहे हैं। उनका कहना है कि केंद्र और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद ये चेक पोस्ट बंद नहीं किए गए हैं।

बुंदेला ने रीवा के सिकंदरा चेक पोस्ट की घटना का जिक्र करते हुए दावा किया कि यहां महिला अधिकारी के साथ मारपीट और बाद में हुए समझौते से भ्रष्टाचार की परतें उजागर होती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में सत्ता से जुड़े लोगों की भूमिका संदिग्ध है।

वहीं राज्य सरकार का कहना है कि चेक पोस्ट ट्रैफिक नियंत्रण और ओवरलोडिंग रोकने के लिए जरूरी हैं, और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल सिस्टम लागू किया जा रहा है।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...