बड़वानीः मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानों की सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री और राजपुर विधायक बाला बच्चन ने बुधवार को बड़वानी में मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को राज्यसभा पहुंचने से रोकने के लिए भाजपा षड्यंत्र कर रही है। साथ ही बाला बच्चन ने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पूर्व में भी विधायकों की खरीद-फरोख्त करते हुए सरकारें बना चुकी है। जिसका जीता जागता मध्यप्रदेश की सरकार का बन चुका है। ऐसे ही प्रयोग अन्य राज्यों में भी किए गए हैं।

श्री बच्चन ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया है। इस दौरान मीडिया में दिए गए पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन के बयान को लेकर मध्यप्रदेश के राज्य सभा सांसद ने भी तीखा पलटवार करते हुए बच्चन के बयान को ही कटघरे में खड़ा किया। डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी कहा कि भाजपा सबका साथ सबका सबका विकास और सबके प्रयासों से देश में जनता का विश्वास जीत रही है। हॉलाकि रही बात षड्यंत्र की तो वह कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है। इसलिए यह कांग्रेस के लोग आरोप लगाते फिरते नजर आ रहे हैं।
डॉ. सोलंकी ने यह भी कहा है कि इस बयान से यह सिद्ध निकालकर आता है कि कांग्रेस में कोई भी नेता अपने निर्णय पर अडिंग नहीं है और ना ही इनमें अपनों पर विश्वास है। इस दौरान डॉ. सुमेर सोलंकी ने कहा कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटे खाली हो रही हैं, जिनमें तीन सीटों पर जून में चुनाव होना है। ऐसे में यह चुनाव पक्रिया सामान्यतः जो पक्रिया होती है उसी के पक्रिया के तहत पार्टी जिसे भी तय करती है वह राज्य सभा में उम्मीदवार बनकर जाता है। वहीं खरीद फरोख्त वाले बयान से कॉंग्रेस बिना सोचे समझे मीडिया में आरोप लगाती है जो कि कॉंग्रेस की पुरानी संस्कृति है।
बड़वानी से संवाददाता लोकेश दावदे की रिपोर्ट