1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 19 मोटर साइकिल की बरामद

पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 19 मोटर साइकिल की बरामद

चार अपराधी गिरफ्तार, जब्त की गयी मोटर साइकिलों की बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है।

By: Naredra 
Updated:
पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 19 मोटर साइकिल की बरामद

छिंदवाड़ा में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के द्वारा बैतूल, छिन्दवाडा, अमरावती, नागपुर, वर्धा, से कुल 19 मोटर सायकल चोरी करना बताया, जिसमे से दो मोटर साइकल विजय अहाके को बेचना बताया गया, पुलिस टीम के द्वारा शेख नसीम, संदेश धुर्वे, आकाश झोड एवं विजय आहके के कब्जे से कुल 19 मोटर साइकल अलग अलग स्थानों पर छिपाकर रखी गई थी, उन्हें जब्त किया गया है।

इस प्रकरण में थाना कोतवाली परिसर से मोटर साइकल चोरी होने से पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय द्वारा तत्काल जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को संपत्ति संबंधित अपराधियों को पकडने के लिये दिशा निर्देशित दिये गये एवं अति. पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा, थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार धुर्वे के नेतृत्व में तत्काल अपराध विवेचना एवं अपराधियों की तलाश के लिये एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम के द्वारा लगातार घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से खंगाला गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमरवाती महाराष्ट्र निवासी शेख नसीम, अमरावती निवासी संदेश धुर्वे, आकाश निवासी सालबर्डी बैतूल, विजय आहाके जिला बैतूल मध्य प्रदेश शामिल हैं। इन मोटर साइकिलों की बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है। “पुलिस अधीक्षक छिंदवाडा द्वारा टीम पुरूस्कृत करने की  की घोषणा की गई।

छिंदवाड़ा से संवाददाता श्याम साहू की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...