1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पुलिस  का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर नेटवर्क पर प्रहार, एपेक्स परपेट्रेटर तक पहुंचकर 19 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस  का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर नेटवर्क पर प्रहार, एपेक्स परपेट्रेटर तक पहुंचकर 19 आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान प्राप्त सूचनाओं को जोड़ते हुए टीम ने क्रमबद्ध तरीके से आरोपियों तक पहुंच बनाई और कुल (19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

By: Naredra 
Updated:
पुलिस  का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर नेटवर्क पर प्रहार, एपेक्स परपेट्रेटर तक पहुंचकर 19 आरोपी गिरफ्तार

बालाघाट पुलिस ने गांजा तस्करी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करते हुए अंतराज्यीय रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना रामपायली पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक कार्यवाही में एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से 21 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। जिसमें एक आरोपी बालाघाट का एवं दो आरोपी उड़ीसा राज्य के निवासी पाए गए हैं।

जिनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से की गई कड़ी पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े अंतर्राज्यीय रैकेट का खुलासा हुआ, जो गांजा सप्लाई की श्रृंखला में “एपेक्स परपेट्रेटर (Apex Perpetrator)” की भूमिका में है।

पूछताछ के दौरान प्राप्त सूचनाओं को जोड़ते हुए टीम ने क्रमबद्ध तरीके से आरोपियों तक पहुंच बनाई और कुल (19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर वित्तीय लेन-देन (फाइनेंशियल ट्रेल) का भी विश्लेषण किया जा रहा है, प्राप्त संदिग्ध लेन देन होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

विवेचना के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक होंडा यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल, एक टाटा पिकअप 407 वाहन, 10 मोबाइल फोन के अलावा अतिरिक्त 2.140 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 23.140 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा की बरामदगी की गई।

बालाघाट से संवाददाता विशाल महानंद की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...