नई दिल्ली : लोग किसी भी तरह का बदला या दबाव बनाने के लिए कितना हद तक गिर जाते है, ये किसी से छिपा नहीं है। लेकिन जब एक कानून का रक्षक ही सभी कानून को जानने के बाद इस तरह की हरकत करें, वो काफी शर्मनाक है। आपको बता दें कि एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश का है, जहां एक पुलिस इंस्पेक्टर ने महिला अधिकारी पर दबाव बनाने के लिए उसकी आपत्तिजनक फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिससे पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

आपको बता दें कि इस घटना के बाद इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी पहचान दतिया पुलिस थाने में पोस्टेड इंस्पेक्टर शिशिर दास के रूप में हुआ बै। वहीं महिला अधिकारी की पहचान सीहोर में पोस्टेड राजस्व अधिकारी के रूप में हुआ है। खबरों के बाद दोनों के बीच एक पुराना विवाद भी चल रहा था, जिसे लेकर इंस्पेक्टर शिशिर दास, महिला अधिकारी पर राजीनामा करने के लिए दबाव बना रहा था।

एक समाचार एजेंसी को ASP(Additional Superintendent of Police) समीर यादव ने बताया कि नायाब तहसीलदार महिला की शिकायत के बाद इंस्पेक्टर शिशिर दास को अरेस्ट कर लिया गया है। उनपर IPC और आईटी एक्ट के चार्जेज लगाए गए हैं। दिन में कोर्ट द्वारा उन्हें जमानत दे दी गई है।