1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. शराब तस्करी पर पुलिस का चाबुकः 50 पेटी अवैध शराब जब्त, आरोपी फरार

शराब तस्करी पर पुलिस का चाबुकः 50 पेटी अवैध शराब जब्त, आरोपी फरार

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भदारी निवासी सोनू परिहार अपने खेत पर बने मकान के बाहर टीन शेड में अवैध शराब छुपाकर रखा है।

By: Naredra 
Updated:
शराब तस्करी पर पुलिस का चाबुकः 50 पेटी अवैध शराब जब्त, आरोपी फरार

शिवपुरीः नरवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मगरौनी चौकी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर टीन शेड में छुपाकर रखी गई अवैध शराब की खेप जब्त की है। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से कुल 50 पेटी अवैध शराब की बरामद की। जिसमें कुल 465 लीटर शराब जब्त की गई, बाजार में जिसकी कीमत करीब 2 लाख 6 हजार रुपए बताई गई है।

नरवर थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि मगरौनी चौकी पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भदारी निवासी सोनू परिहार अपने खेत पर बने मकान के बाहर टीन शेड में अवैध शराब छुपाकर रखा है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपी सोनू पुलिस को देखकर बाइक से भाग निकला। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर फरार आरोपी सोनू परिहार के खिलाफ आवकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

शिवपुरी से संवाददाता कुलदीप गुप्ता की रिपोर्ट

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...