नई दिल्ली : कोरोना महामारी का कहर दिन प्रतिदिन और जानलेवा होता जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे। इस भयावह खतरे ने लोगों के व्यवहार और विचार को बिल्कुल बदल कर रख दिया है। कुछ ऐसा ही नजारा मध्य प्रदेश के सागर में देखने में को मिला। जहां लॉकडाउन लगने के बावजूद भी एक मां-बेटी बिना मास्क का घूमते नजर आई।
बिना मास्क सड़कों पर घूमते देख पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया और मास्क ना लगाने का कारण पूछा। इसी बीच धक्का मुक्की होने लगी और लेडी कांस्टेबल ने महिला को थप्पड़ मार दिया इसके बाद महिला ने भी लेडी कांस्टेबल को तमाचा जड़ दिया। इस पर पलटवार करते हुए महिला पुलिसकर्मी ने भी उनको थप्पड़ जड़ दिया और महिला को बाल से पकड़कर नीचे घसीट दिया।
मौके पर मौजूद कुछ साथी पुलिसकर्मियों ने उन दोनों को छुड़ाया। यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा। इस घटना पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मां बेटी को जेल भेज दिया है। बता दें कि यह पूरा मामला सागर जिले के रहली थाना इलाके का है। जहां पर मां-बेटी बिना मास्क लगाए घूम रही थीं। यह देखकर मौके पर तैनात पुलिस ने दोनों को रोक लिया और इनसे मास्क न लगाने की वजह पूछी और चालान काटने की बात कही। इस पर मां-बेटी नाराज हो गईं और पुलिस के साथ बदलसूकी करने लगीं। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई।
वहीं इस मामले पर सब इंस्पेक्टर गोपाल चौबे का कहना है कि कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है और कलेक्टर महोदय के अनुसार धारा 144 का पालन करवाने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है और गांधी चौक पर महिला आरक्षक अपनी ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान मां-बेटी बिना मास्क लगाए घूम रही थीं। जब महिला आरक्षक ने इनका चालान काटने के लिए कहा तो इस पर वो भड़क गईं और बदसलूकी करने लगीं और महिला पुलिसकर्मी पर हाथ उठा दिया।
इस मामले पर 353 ,332, 188,269, 270, 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है और विवेचना में लिया गया है खमरिया की दोनों आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। बता दें कि इससे पहले भी एमपी से इस तरह के ऐसे कई मामले सामने आते रहे है, और लापरवाही बरत रहे है।