1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पुलिस पर सही रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोपः महिला समेत दो लोगों पर हुआ था जानलेवा हमला

पुलिस पर सही रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोपः महिला समेत दो लोगों पर हुआ था जानलेवा हमला

पीड़ित का कहना है कि पहले दर्ज रिपोर्ट सही तरीके से नहीं लिखी गई। इस मामले में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।

By: Naredra 
Updated:
पुलिस पर सही रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोपः महिला समेत दो लोगों पर हुआ था जानलेवा हमला

टीकमगढ़ः जतारा थाना क्षेत्र के ग्राम जरुआ में जमीन विवाद को लेकर गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सेवानिवृत सेनिक स्वामी प्रसाद यादव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी बहू गीता यादव और भाई भागीरथ यादव पर जानलेवा हमला किया गया, लेकिन थाना जतारा द्वारा सही रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

एसपी को दिए आवेदन में बताया गया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी गोवर्धन यादव, बृजपाल यादव सहित अन्य लोग पीड़ित के खेत पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में भागीरथ यादव के कान पर गंभीर चोट आई। वहीं, बहू गीता यादव के साथ भी मारपीट की गई।

पीड़ित ने यह भी बताया कि खेत में उनकी फसल और मकान है, जिसमें सरिया आदि रखा हुआ है, लेकिन आरोपियों के डर से वह वहां नहीं जा पा रहा है। आरोपियों को प्रभावशाली और दबंग बताते हुए पीड़ित ने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

पीड़ित का कहना है कि पहले दर्ज रिपोर्ट सही तरीके से नहीं लिखी गई और मामले में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि उनके खिलाफ ही झूठा मामला दर्ज कर दिया गया, जबकि उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उनके ऊपर दर्ज कथित झूठे मामले को हटाने की मांग की है।

टीकमगढ़ से संवाददाता मनीष यादव की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...