1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पिछोर विधायक प्रीतम लोधी की करैरा SDOP को खुली चेतावनी

पिछोर विधायक प्रीतम लोधी की करैरा SDOP को खुली चेतावनी

एक्सीडेंट के एक मामले में करैरा पुलिस ने विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर एफआईआर दर्ज करते हुए चलानी कार्यवाही की और चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसी घटना के मामले में विधायक की बयानबाजी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

By: Naredra 
Updated:
पिछोर विधायक प्रीतम लोधी की करैरा SDOP को खुली चेतावनी

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 16 अप्रैल को थार गाड़ी जिसको पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का बेटा दिनेश लोधी चला रहा था जिसने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक बाइक को टक्कर मार दी थी। जिस पर तीन लोग सवार थे। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

जिसके बाद करैरा पुलिस ने आरोपी दिनेश लोधी पर एफआईआर दर्ज करते हुए चलानी कार्यवाही की और चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसी घटना के मामले में विधायक की बयानबाजी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

दरअसल पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे करैरा एसडीओपी को लेकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान दिए गए उनके बयान पर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या एक संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए? क्या सत्ता के प्रभाव में पद की गरिमा भुला दी गई है?

शिवपुरी से संवाददाता कुलदीप गुप्ता की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...