1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. शख्स ने 5 साल के बच्चे के साथ किया गंदा काम, अब मौत से लड़ रहा मासूम

शख्स ने 5 साल के बच्चे के साथ किया गंदा काम, अब मौत से लड़ रहा मासूम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शख्स ने 5 साल के बच्चे के साथ किया गंदा काम, अब मौत से लड़ रहा मासूम

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी 

हरियाणा: कोरोना से बढ़ती मुश्किलों के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। जहाँ एक शख्स ने महज 5 साल के मासूम को हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं, आरोपी ने बच्चे की हत्या करने की कोशिश भी की। 

मासूम को अब रोहतक PGI में भर्ती कराया गया है, जहाँ वो जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अपने परिवार के साथ शहर के एक मोहल्ले में किराए पर रहता है। 22 अप्रैल को वह अपने 5 साल के बेटे को पड़ोसी किराएदार को सौंपकर अपनी पत्नी के साथ सामान लेने बाजार चला गया। जब वह बाजार से लौटे तो बच्चा बेड पर बेहोश पड़ा मिला। जिसके बाद बच्चे को बेहोशी की हालत में रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है। हालांकि, फिलहाल मासूम की हालत गंभीर बतायी जा रही है। 

अस्पताल में मासूम बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के साथ गलत काम किया गया है। साथ भी उसका मुंह दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया है।

पीड़ित बच्चे के माता-पिता की शिकायत पर रेवाड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने व कुकर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...