रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
नई दिल्ली : आपने सुना होगा कि लोग अक्सर गुस्से में आकर कुछ ऐसा कदम उठा लेते हैं, जिसकी वजह से उन्हें शर्मिंदा होना पड़ता है । ऐसा ही कुछ हुआ, जब फ्लाइट में एक यात्री ने छोटी सी वजह के लिए सबके सामने अपने पूरे कपड़े उतार दिए ।
मामला 6 अप्रैल, 2021 का है । जब एयर एशिया की फ्लाइट नंबर I5-722 से युवक बेंगलुरु से दिल्ली आ रही थी । फ्लाइट में सवार एक यात्री ने एएनआई को बताया, ‘सबसे पहले यात्री ने लाइफ जैकेट को लेकर केबिन क्रू के साथ बहस शुरू कर दी और काफी बदतमीजी करने लगा । इसके बाद फ्लाइट में मौजूद स्टाफ ने उसे शांत कराने की कोशिश की । लेकिन इस बीच उसने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिया और एक के बाद एक सारे कपड़े उतार दिए ।
जिसके बाद फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने किसी तरह स्थिती को नियंत्रित किया औऱ मामले की सूचना पायलट को दी । पायलट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को घटना के बारे में बताया । साथ ही जल्द ही लैंडिंग की अनुमति भी ली । लैंडिंग होते ही शर्मनाक हरकत करने वाले शख्स को पुलिस को सौंप दिया गया ।
एयरलाइन के प्रवक्ता ने घटना को लेकर बताया, ‘यह मामला दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान सामने आया । इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई । एयर एशिया इंडिया ने डिसरप्टिव पैसेंजर हैंडलिंग पॉलिसी के तहत विमान और यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई की । हमने हमेशा यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए काम किया है । इस तरह की हरकत की कड़ी निंदा करते हैं ।’
बता दें कि दिल्ली पुलिस के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है । साथ ही मामले की जांच में जुट गयी है । पुलिस का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े कानून के तहत इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।