रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लुधियाना: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया है। वहीं दूसरी ओर पंजाब के लुधियाना से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। यहां एक ही घर के चार मासूम बच्चों सहित 6 लोगो की तलाब में डूबने से मौत हो गई।

आपको बता दें कि मारे गए सभी बच्चे 10 साल से कम उम्र के थे। डूबते बच्चों को बचाने के लिए पानी में गए 22 वर्षीय युवक की भी डूबने से मौत हो गई। एक बच्चे के घर ईद खुशियां मनाई जा रही थीं, माता-पिता बच्चे के घर आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब उसकी मौत की खबर मिली तो खुशी वाले घर में मातम पसर गया।
आपको बता दें कि घटना लुधियाना जिले के मानगढ़ में शुक्रवार शाम घटी। जब एक ही परिवार के चार बच्चे और एक पड़ोस में रहने वाला बच्चा तालाब के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान वह तलाब में नहाने लगे और एक बच्चा देखते ही देखते पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए 4 बच्चे भी गहरे पानी में चले गए, लेकिन वह भी नहीं बच सके। इसी बची बच्चों की चीखने-चिल्लाने की आवाज एक 22 साल के युवक को सुनाई दी, उसने आनन-फानन में छलांग लगा दी, लेकिन उसकी भी मौत हो गई।
तालाब में डूबने से मरने वाले बच्चों में 4 सगे भाई बहन थे। इनमें मोनू (6), लक्ष्मी (11), आरती (3) तथा प्रिया (8) शामिल हैं। यह सभी बच्चे प्रवासी मजदूरों के थे, जो कि मूलरूप से लखनऊ के गांव रेहटां के रहने वाले थे। वहीं पांचवां बच्चा कलीम (10) था। वह भी यूपी के हरदोई जिले के शंडीला गांव का रहने वाला था। जबकि इन बच्चों को बचाने की कोशिश में डूबने वाले युवक की पहचान 22 साल के राहुल के रूप में हुई है। जो कि लुधियाना के मानगढ़ गांव का रहने वाला था।
मामले की सूचना पुलिस को होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू टीम को बुलाया। गोताखोरों की मदद से 4 बच्चों समेत युवक का शव बाहर निकाल लिया। लेकिन अब तक बच्चे का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में भेज दिए हैं।
घटना की जानकारी होते ही ज्वाइंट कमिश्नर सचिन गुप्ता, एडीसीपी जसकिरण जीत सिंह तेजा, एसीपी सिमरनजीत सिंह, कूमकलां थाने के प्रभारी हर्षपाल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतक बच्चों के परिवारों को 50-50 हजार रुपए की मदद का एलान किया है।