1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. इंग्लिश ओलंपियाड वर्ड पावर चैंपियनशिपः पलेरा की आराध्या मिश्रा ने लगातार दूसरी बार मारी बाजी

इंग्लिश ओलंपियाड वर्ड पावर चैंपियनशिपः पलेरा की आराध्या मिश्रा ने लगातार दूसरी बार मारी बाजी

कार्यक्रम में प्रदेश के 52 जिलों से जीतकर आये 208 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के आरंभिक चरण में प्रदेश के 14 लाख 22 हजार छात्र छात्राओं नें भाग लिया था। जिनमें से 208 प्रतिभागी स्टेट स्तर पर चयनित होकर विभिन्न 4 प्रवर्ग आमने सामने थे।

By: Naredra 
Updated:
इंग्लिश ओलंपियाड वर्ड पावर चैंपियनशिपः पलेरा की आराध्या मिश्रा ने लगातार दूसरी बार मारी बाजी

टीकमगढ़ः पलेरा की बेटी आराध्या मिश्रा ने लगातार दूसरी बार स्टेट इंग्लिश ओलम्पियाड वर्ड पावर चैम्पियनशिप जीती। राज्य शिक्षा केन्द्र और लीफ फार वर्ड एवं निहार शांति फन पाठशाला फाउंडेशन के द्वारा ग्वालियर में अंग्रेजी ओलम्पियाड वर्ड पावर चैम्पियनशिप का दो दिवसीय राज्य स्तरीय शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह के आतिथ्य में किया गया।

जिसमें प्रदेश के 52 जिलों से जीतकर आये 208 प्रतिभागियों नें हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के आरंभिक चरण में प्रदेश के 14 लाख 22 हजार छात्र छात्राओं नें भाग लिया था। जिनमें से 208 प्रतिभागी स्टेट स्तर पर चयनित होकर विभिन्न 4 प्रवर्ग आमने सामने थे। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पलेरा के सांदीपनि विद्यालय की कक्षा 3 की छात्रा आराध्या अनिल मिश्रा ने टीकमगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व कर अपने प्रवर्ग में खेले गये सभी तीनों राउंड प्रनन्सीएशन, हाई स्पेलिंग, मीनिंग राउंड में अपनी पकड़ मजबूत रखते हुए प्रथम स्थान पर रहकर 6 फाइनललिस्ट में अपनी जगह बनाई और फाइनल महा मुकाबले में प्रवेश किया। स्टेट फाइनल के महा मुकाबले में आराध्या ने पहले राउंड में पिछड़ने के बाद वापसी हुए अंग्रेजी ओलम्पियाड की चैम्पियनशिप अपने नाम की।

चैम्पियनशिप का समापन एवं सम्मान समारोह माँ शारदे के पूजन एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के शुरू हुआ। जहाँ आराध्या मिश्रा को स्टेट चैम्पियन की ट्राफी, मैडल, सर्टिफिकेट एवं अनेकों उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मार्गदर्शी शिक्षक एवं अभिभावक अनिल मिश्रा को भी सहायक संचालक साक्षी जैन नें मैडल पहनाकर सम्मानित किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...