1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. निकाह के बाद ही दूल्हे ने दहेज में मांगी बुलेट, ससुराल वालों ने बदले में दी ऐसी सजा, पूरी जिंदगी रहेगी याद

निकाह के बाद ही दूल्हे ने दहेज में मांगी बुलेट, ससुराल वालों ने बदले में दी ऐसी सजा, पूरी जिंदगी रहेगी याद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
निकाह के बाद ही दूल्हे ने दहेज में मांगी बुलेट, ससुराल वालों ने बदले में दी ऐसी सजा, पूरी जिंदगी रहेगी याद

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

अमेठी: शादी में लोग दहेज की कुप्रथा को अब भी अपनी शान समझते हैं। दहेज का एक ऐसा मामला यूपी के अमेठी से सामने आया है, जिसे जानकर आप भी चौंक जायेंगे। यहां दहेज लोभी दूल्हे को दुल्हन के पिता और उसके घर वालों ने ऐसा सबक सिखाया, वह जिंदगीभर नहीं भूलेगा। शादी के दौरान दूल्हे को दहेज में बाइक की जगब बुलेट मांगने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को जमकर पीटाई कर दी। इसके साथ ही उसे पुलिस के आ जाने तक बंधक भी बनाए रखा। दहेज में बुलेट मांगने वाले दूल्हे और उसके पिता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

आपको बता दें कि ये मामला अमेठी के केसरिया सलीमपुर गांव का है जहां 17 मई को नसीम अहमद की बेटी का निकाह था। बारात रायबरेली जिले के रोखा गांव से आई थी। दूल्हा मोहम्मद आमिर सज धज कर स्टेज पर बैठा था और निकाह की रस्में चल रही थीं।

मिली जानकारी के अनुसार बारात पहुंचने पर दुल्हन के परिवारवालों ने उनकी खूब आवभगत की। हंसी खुशी निकाह की रस्म अदा की गई और बारातियों ने दावत खाई। इसी बीच दूल्हे ने खाने की रस्म के दौरान ससुराल वालों के सामने बाइक की जगह बुलेट की डिमांड रख दी। लड़की के पिता ने उसकी यह डिमांड भी मान ली और बुकिंग होते ही बुलेट देने की हामी भर दी।

बुलेट के लिए दुल्हन के पिता ने दूल्हे को दो लाख का चेक भी दे दिया लेकिन दूल्हा और उसके पिता बुलेट के साथ ही दुल्हन की विदाई पर अड़ गए। दूल्हा और उसके पिता ने न सिर्फ दिया हुआ चेक फाड़ कर फेंक दिया बल्कि दुल्हन पक्ष के लोगों को भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। बात इतनी बढ़ी कि मामला तलाक तक पहुंच गया जिससे गुस्सा होकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दूल्हे को बंधक बनाकर जमकर पीटा। जबकि दुल्हन को इसकी जानकारी हुई तो उसने दहेज लोभियों के घर जाने से इनकार कर दिया।

इसके बाद दुल्हन के घर वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। घटना स्थल पर जबतक पुलिस नहीं पहुंची तबतक दुल्हन के घर वालों ने उसे बंधक बनाये रखा। पुलिस पिता पुत्र को थाने ले गई। इस मामले में पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। वहीं दूल्हे की शिकायत पर लड़की पक्ष वालों पर भी पिटाई का केस दर्ज किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...