भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 : क्रियान्वयन, चुनौतियां और संभावनाएं’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने NEP–2020 के सफल क्रियान्वयन, व्यावहारिक चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा में परिवर्तन, स्कूली शिक्षा के ढांचे, कौशल आधारित शिक्षा, आधुनिक तकनीक के उपयोग और बहुविषयक शिक्षा मॉडल पर भी विचार-विमर्श हुआ।