1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. शादी के दिन परिवार के साथ दुल्हन गायब, दूल्हे ने चलती गाड़ी से फेंका शादी तय कराने वाले को, 30 दिन बाद खुलासा…

शादी के दिन परिवार के साथ दुल्हन गायब, दूल्हे ने चलती गाड़ी से फेंका शादी तय कराने वाले को, 30 दिन बाद खुलासा…

By: Amit ranjan 
Updated:
शादी के दिन परिवार के साथ दुल्हन गायब, दूल्हे ने चलती गाड़ी से फेंका शादी तय कराने वाले को, 30 दिन बाद खुलासा…

नई दिल्ली : देश में जारी कोरोना संकट के बीच भी लगातार ऐसे कई खबरें सामने आ रहे है, जिसमें कभी शादी के बाद दुल्हन फरार हो जाती है, तो कभी शादी के पहले दुल्हन परिवार समेत गायब हो जाती है। जिसे लेकर दूल्हे पक्ष को काफी शर्मिन्दा होने के साथ-साथ मजाक का पात्र भी बनना रहते है। जिसे लेकर गुस्साएं दूल्हे ने शादी तय कराने वाले लोगों को घर से उठाया और काफी मारपीट के बाद चलती गाड़ी से फेंक दिया। जिसमें एक की जान चली गई, और एक की हालत स्थिर है।

आपको बता दें कि यह मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। बता दें कि सात अप्रैल को ग्राम हबीबगंज सरकंडी और पिपलिया हसनाबाद के बीच दरगाह के पास दो लोग सड़क किनारे जख्मी हालत में मिले थे। इनका नाम जगीदश और हेमराज था। पुलिस ने इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज के दौरान जगदीश की मौत हो गई है। हेमराज का इलाज चल रहा था। बता दें कि हेमराज को तकरीबन 30 दिनों बाद होश आया है। उसने कहा कि यह हादसा नहीं हत्या थी। हेमराज ने पुलिस को बताया कि बारात लेकर पहुंचे देवकरण को घर पर दुल्हन नहीं मिली तो हमलोगों को गाड़ी से नीचे फेंक दिया।

दो लाख में तय कराई शादी

आपको बता दें कि हेमराज और जगदीश ने सीहोर निवासी देवकरण मेहर की शादी सागर निवासी एक महिला से कराई। शादी के लिए देवकरण ने दोनों को दो लाख रुपये दिए। रिश्ता तय कराने वाले हेमराज और जगदीश बैरसिया के पास ग्राम सनुगा के रहने वाले हैं। छह अप्रैल को शादी होनी थी। देवकरण अपने परिवार के लोगों के साथ छह अप्रैल को बारात लेकर सागर पहुंचा।

परिवार समेत दुल्हन गायब

देवकरण अपने पिता मांगीलाल और दूसरे सदस्यों के साथ सागर में जब बारात लेकर पहुंचा तो दुल्हन वहां नहीं मिली। इसके साथ ही दुल्हन के घर में भी कोई नहीं था। इससे परिवार के लोग काफी नाराज हो गए। दुल्हन के परिवार के लोगों से देवकरण ने काफी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चल पाया। शादी के लिए देवकरण के लाखों खर्च हो गए थे।

रिश्ता तय कराने वालों को गाड़ी से फेंका

इससे नाराज देवकरण और उसके परिवार वालों ने हेमराज और जगदीश को सात अप्रैल को घर से उठाया। उसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद चलती कार से दोनों को सड़क किनारे फेंक दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के दौरान 16 अप्रैल को जगदीश की मौत हो गई। वहीं, हेमराज को रविवार को अस्पताल में होश आया है। उसके बाद पुलिस में शिकायत की है।

आपको बता दें कि बैरसिया पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दूल्हा और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इनलोगों ने स्वीकार किया है कि सागर से लौटने के बाद हेमराज और जगदीश की पिटाई की थी। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए जांच अधिकारी साहब सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता हेमराज नजीराबाद के कोटरा गांव के रहने वाले हैं। हेमराज किसान है। उसने मृतक जगदीश के साथ मिलकर देवकरण की शादी तय कराई थी। शादी न होने पर लौटने के दौरान हेमराज और जगदीश को इनलोगों ने चलती गाड़ी से फेंक दिया था।

बता दें कि राजधानी भोपाल में इस मामले का खुलासा तकरीबन 30 दिन बाद हुआ है। बारात लेकर पहुंची दूल्हे को जब घर पर दूल्हन और उसके परिवार के लोग नहीं मिले तो उसने शादी तय कराने वाले लोगों को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। इनमें से एक की मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच सड़क हादसा मानकर कर रही थी। हालांकि जब इस हादसे मे घायल हेमराज को तकरीबन 30 दिन बाद होश आया, तो उसने पूरे मामले का खुलासा किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...