1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. दो दिवसीयीय श्योपुर दौरे पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष, लोकार्पण–भूमिपूजन व जनसंवाद के कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

दो दिवसीयीय श्योपुर दौरे पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष, लोकार्पण–भूमिपूजन व जनसंवाद के कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

प्रशासन द्वारा इस विस्तृत दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

By: Naredra 
Updated:
दो दिवसीयीय श्योपुर दौरे पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष, लोकार्पण–भूमिपूजन व जनसंवाद के कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

श्योपुरः मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर 28 एवं 29 अप्रैल 2026 को श्योपुर जिले के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 अप्रैल (मंगलवार) को प्रातः 09:00 बजे हेलीकॉप्टर से श्योपुर के लिए प्रस्थान कर 10:10 बजे श्योपुर पहुंचेंगे। 10:20 बजे होटल राधिका विलास पहुंचकर आमजन एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।

इसी दिन 11:30 बजे गुलम्बर स्थित शहीद स्मारक का लोकार्पण, 12:00 बजे पुल दरवाजा पर चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण, 12:30 बजे बैरवा छात्रावास में सामुदायिक भवन का लोकार्पण तथा 1:00 बजे पीएम एक्सीलेंस कॉलेज श्योपुर में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:30 बजे कराहल पहुंचकर लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके पश्चात 3:00 बजे कराहल नोनार सरकार में आयोजित 351 कन्याओं के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम कूनो रिसोर्ट में करेंगे।

दूसरे दिन 29 अप्रैल (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे कूनो रिसोर्ट से विजयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 12:00 बजे विजयपुर पहुंचकर ब्लॉक कार्यालय में विभिन्न सड़कों एवं नल-जल योजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। 12:30 बजे निर्माणाधीन अस्पताल भवन, तहसील भवन एवं सांदीपनि विद्यालय भवन का निरीक्षण करेंगे।

प्रशासन द्वारा इस विस्तृत दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन एवं निरीक्षण के साथ ही जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद के माध्यम से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

श्योपुर से संवाददाता जेपी शर्मा की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...